चंडीगढ़ को आज नया मेयर मिल गया है। नगर निगम मेयर चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार सौरभ जोशी ने जीत हासिल की है। सौरभ जोशी को कुल 18 वोट मिले, जिसके साथ ही उन्होंने बहुमत के साथ मेयर पद अपने नाम कर लिया।
वहीं आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार योगेश ढींगरा को 11 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह गाबी को 7 वोटों पर संतोष करना पड़ा। चुनाव नतीजों के बाद नगर निगम में बीजेपी समर्थकों में उत्साह देखा गया और सौरभ जोशी के मेयर बनने के साथ ही चंडीगढ़ की सियासत में नया अध्याय शुरू हो गया।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
