लुधियाना के जनकपुरी इलाके से लापता हुआ 7 साल का बच्चा आखिरकार सुरक्षित मिल गया है। बच्चा ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला था, लेकिन न तो वह ट्यूशन पहुंचा और न ही वापस लौटा, जिसके बाद परिवार ने अपहरण की आशंका जताई थी।
काफी तलाश के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसी बीच सीतापुर से परिवार को सूचना मिली कि बच्चे को ट्रेन से बरामद किया गया है। उसके स्कूल बैग में मिले आई कार्ड के जरिए पुलिस ने परिवार से संपर्क किया और बच्चे के सुरक्षित होने की पुष्टि की।
स्थानीय पुलिस के अनुसार, बच्चे के लापता होने के मामले में BNS की धारा 127(6) के तहत केस दर्ज किया गया था और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल बच्चे के वहां पहुंचने की पूरी जांच जारी है।


