संक्षिप्त व मानव-लिखित सारांश:
जालंधर में सतगुरु श्री गुरु रविदास जी का 649वां प्रकाश पर्व 1 फरवरी को पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर बूटा मंडी स्थित श्री गुरु रविदास धाम से आज भव्य शोभा यात्रा की शुरुआत की गई, जिसमें शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल, भाजपा नेता विजय सांपला सहित कई प्रमुख नेता शामिल हुए। सुखबीर बादल ने पंजाब वासियों को बधाई देते हुए कहा कि पंजाब वह राज्य है जहां सभी धर्मों के लोग प्रेम और भाईचारे के साथ मिलकर रहते हैं, और यही पंजाब की सबसे बड़ी ताकत है।
उन्होंने लोगों से एकजुट रहकर पंजाब और देश को मजबूत बनाने की अपील की और कहा कि पंजाब हमारा घर है, जिसे मजबूत रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर दौरे पर उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि पवित्र अवसर पर आने वाले हर अतिथि का दिल से स्वागत किया जाना चाहिए।
हर साल की तरह इस बार भी शोभायात्रा और तीन दिवसीय मेले को लेकर शहर में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर को रंग-बिरंगी लाइटों और सजावट से सजाया गया है। पीएम के दौरे और शोभायात्रा को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किए हैं, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी और सुरक्षा कारणों से स्कूलों में अवकाश रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 फरवरी को जालंधर पहुंचकर डेरा सचखंड बल्लां में माथा टेकेंगे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
