आरोपी जो अस्पताल से भागा था।
Punjab के Ludhiana में आज सिविल अस्पताल में आज हंगामा हो गया। पुलिस कर्मी जिस अपराधी को मेडिकल करवाने लाए थे वह पुलिस कस्टडी से भाग गया। पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में सर्च की और कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को फिर से दबोच लिया। आरोपी NDPS एक्ट मामले में नामजद है। उसे थाना टिब्बा से पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
आरोपी नशीली गोलियां बेचता था जिस कारण वह जेल में बंद था। एएसआई इंद्रजीत सिंह उसका मेडिकल करवाने लाए थे। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सौरव के रूप में हुई है।
आरोपी की टांग पर पहले से आई चोट
ASI इंद्रजीत सिंह ने बताया कि आरोपी को एनडीपीएस के मामले में गिरफ्तार किया था और उसे मेडिकल करवाने के लिए वह सिविल अस्पताल लेकर आए थे। आरोपी को नशीली गोलियां के मामले में गिरफ्तार किया था और आरोपी की टांग पर पहले से चोट आई हुई थी।आरोपी को पकड़ कर ले जाती पुलिस।

एएसआई के अनुसार वह अस्पताल में पर्ची बनवा रहे थे, तभी कैदी मौके से फरार हो गया, हालांकि कुछ देर बाद उसे अस्पताल के अंदर से ही काबू कर लिया गया। वहीं दूसरी ओर कैदी सौरव से बात की गई कि वह किस मामले में जेल में बंद था, तभी उसने कहा कि उसे नहीं पता कि वह किस मामले में वह जेल में बंद है।
कैदी बोला- बाथरुम करने था गया
सिविल अस्पताल से फरार होने के मामले में आरोपी ने कहा कि वह बाथरूम करने के लिए गया था। हालांकि वहां पर मौजूद लोगों का कहना है कि कैदी के फरार होने की सूचना के बाद आरोपी को लोगों ने अस्पताल के बाहर शराब के ठेके से काबू किया गया। आरोपी को काबू करने के बाद एएसआई ने Punjab Police अधिकारियों को सूचित कर दिया।


