Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_img
HomeBlogसुबह-सुबह सड़क हादसे ने एक ही परिवार की छीनी चार जिंदगियां, परिवार...

सुबह-सुबह सड़क हादसे ने एक ही परिवार की छीनी चार जिंदगियां, परिवार में मचा कोहराम, देखें वीडियो

सुबह-सुबह सड़क हादसे ने एक ही परिवार की छीनी चार जिंदगियां, परिवार में मचा कोहराम, देखें वीडियो

न्यूज नेटवर्क 10 जनवरी (ब्यूरो) : आज सुबह होशियारपुर–दसूहा रोड पर अड्डा दुसड़का के पास एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस भीषण दुर्घटना में एक बस और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के दौलतपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव चलेट (झलेट) के रहने वालों के रूप में हुई है। ये सभी लोग कार नंबर HP 72B 6869 में सवार होकर अमृतसर एयरपोर्ट जा रहे थे। हादसे में जिन चार लोगों की मौत हुई, उनमें सुखविंदर सिंह (45) पुत्र हरनाम सिंह, सुशील कुमार (46) पुत्र देसराज, ब्रिज कुमार (38) पुत्र महिंदर कुमार और अरुण कुमार (45) पुत्र गुरपाल सिंह शामिल हैं। चारों की मौके पर ही मौत हो गई

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments