Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_img
HomePUNJABखन्ना GT रोड पर भीषण टक्कर: खराब खड़ी पिकअप बनी हादसे की...

खन्ना GT रोड पर भीषण टक्कर: खराब खड़ी पिकअप बनी हादसे की वजह, तीन कारें क्षतिग्रस्त”

खन्ना के जीटी रोड पर लिबड़ा के पास बीच सड़क पर खराब खड़ी महिंद्रा पिकअप की वजह से बड़ा सड़क हादसा हो गया। पिकअप को बचाने के चक्कर में एक के बाद एक तीन कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, लेकिन राहत की बात यह रही कि एयरबैग खुलने के कारण किसी की जान नहीं गई।
हादसे में बाल-बाल बचे कार चालक गुरसेवक सिंह ने बताया कि वे खन्ना की ओर आ रहे थे। अचानक सड़क के बीचोंबीच खड़ी पिकअप दिखाई दी, जिसे बहुत करीब जाकर देखा गया। बचाव के प्रयास में उनकी कार अनियंत्रित होकर घूम गई और पीछे से आ रही दो अन्य कारें उनसे टकरा गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिकअप चालक ने कोई इंडिकेटर या चेतावनी सिग्नल नहीं दिया था।
दूसरे चालक गौरव ने भी कहा कि वह लुधियाना से खन्ना आ रहा था और खड़ी पिकअप को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ। दलबीर सिंह ने मांग की कि पिकअप चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
वहीं, एसएसएफ इंचार्ज ने बताया कि पिकअप का टायर पंचर होने के कारण वह बीच सड़क पर खड़ी थी, जिससे पीछे से आ रहे वाहन आपस में टकरा गए। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू कराया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments